पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Wife39s Jewelery Kept In The House And 20 Thousand Rupees Thieves Taken To Neighbor Were Kept At 470 Lakhs Survived

घर में रखे पत्नी के जेवर व 20 हजार रु. ले गए चोर पड़ोसी के यहां रख गए थे 4.70 लाख रु., बच गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में बढ़ती चोरियों का खौफ अब इतना खतरनाक हो गया कि लोग घर छोड़कर जाने में भी डरने लगे हैं। घर में रखी नकदी की हिफाजत के लिए उसे पड़ोसियों को देकर घर छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया। डर असलियत में बदला, हालांकि मोटी रकम चोरी होने से बच गई। शहर के वार्ड
41 प्रगति नगर में बुधवार रात रिटायर्ड फौजी रघुवीर ढाका पुत्र शिवपाल ढाका के मकान में चोरी की वारदात हुई। गुरुवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

रिटायर्ड फौजी रघुवीर के बड़े भाई की बेटी की जयपुर में 12 मार्च को शादी थी। इसलिए पूरा परिवार शादी में गया हुआ था, जबकि रघुवीर किन्हीं कारणों से नहीं गए थे। वे बुधवार दोपहर शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए। शादी के लिए भाई ने रुपए के लिए बोल रखा था, इसलिए 4.70 लाख रुपए उनके पास पड़े थे। बड़े भाई ने कहा रुपए की व्यवस्था हो गई, इसलिए मत लेकर आना। शहर में चोरियों की रोज वारदातों के डर की वजह से पीड़ित ने नकद रुपए पड़ोसी हनुमानमल चंदेलिया को देकर जयपुर रवाना हुआ। घर में प|ी के रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, जो चोरी हो गए।

कुछ दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया है। जब से आया हूं तब से चोरियों के खुलासों को लेकर पूरी ताकत लगा रखी है। गश्त को दो-तीन गुणा बढ़ा रखी है। हर तरफ पूरी नजर है। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा होगा। पुलिस चोरों के काफी नजदीक है। -मनोज कुमार, थानाधिकारी

पड़ोसी हनुमान चंदेलिया बुधवार रात 11 बजे भी घर संभालकर आए थे, तब तक कोई वारदात नहीं हुई। गुरुवार सुबह 7 बजे फिर आकर घर संभाला तो ताले टूटे थे। तुरंत पुलिस व मकान मालिक रघुवीर ढाका को सूचना दी। एसएचओ मनोज कुमार ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ढाका ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना पर वे शादी छोड़कर तुरंत सुजानगढ़ पहुंचे। किसी परिचित ने कहा था कि शादी में छोटे नोटों की गड्‌डी चाहिए, इसलिए इन 20 हजार में 10 व 20 रुपए की दो-दो गड्‌डी भी थी। बाकी दो हजार व पांच सौ रुपए के नोट थे। प|ी के शादी में जाने से वह आभूषण पहनकर गई थी, जो भी बच गए।

पड़ोसी हनुमान रात 11 बजे घर संभालकर गए थे, सुबह 7 बजे फिर आए तो ताले टूटे मिले

रिटायर्ड फौजी रघुवीर के बड़े भाई की बेटी की जयपुर में 12 मार्च को शादी थी। इसलिए पूरा परिवार शादी में गया हुआ था, जबकि रघुवीर किन्हीं कारणों से नहीं गए थे। वे बुधवार दोपहर शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए। शादी के लिए भाई ने रुपए के लिए बोल रखा था, इसलिए 4.70 लाख रुपए उनके पास पड़े थे। बड़े भाई ने कहा रुपए की व्यवस्था हो गई, इसलिए मत लेकर आना। शहर में चोरियों की रोज वारदातों के डर की वजह से पीड़ित ने नकद रुपए पड़ोसी हनुमानमल चंदेलिया को देकर जयपुर रवाना हुआ। घर में प|ी के रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, जो चोरी हो गए।

चोर दो चांदी की पायल, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक बाली व 20 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। चोर संभवत: घर की मुख्य दीवार से अंदर कूदे। किचन व साइड के गेट में लगे ताले तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया। तीन कमरे, एक स्टोर व रसोई सहित कमरों में रखी संदूक व आलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की।

सुजानगढ़. चोरी की वारदात के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान।

पीड़ित रघुवीर
खबरें और भी हैं...