- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News With The Help Of Malu Family A New Building Of Police Station Will Be Built 100 Cctvs Will Be Installed In The City
मालू परिवार के सहयोग से बनेगा पुलिस थाने का नया भवन, शहर में लगेंगे 100 सीसीटीवी
पुलिस थाने के नए भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास करते हुए।
सरदारशहर | कुबेर ग्रुप के विकास मालू की ओर से पुलिस थाने के नए भवन के निर्माण को लेकर बुधवार सुबह पुलिस थाने में भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। इस मौके पर एसपी तेजस्विनी गौत्तम ने कहा कि विकास मालू अपने पिता मूलचंद मालू की राह पर चलकर शहर के विकास में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे है, जो सराहनीय है। मालू ने शहर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। कुबेर ग्रुप के विकास मालू ने कहा कि देश का सबसे सुविधाओं युक्त थाना बेंगलोर का है। अब सरदारशहर के थाने को सबसे अधिक सुविधाओंयुक्त बनाया जाएगा। मालू परिवार की ओर से बनाए गए 12 कमरों के पुलिस स्टाफ भवन का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, हंसराज पुजारी, एसडीएम रीना छींपा, तहसीलदार सुशीलकुमार सैनी, ईओ देवेंद्र कौशिक, शोभाकांत स्वामी, शंकर एंड शंकर, राजेन्द्र मोदी, सुरेश तिवारी, भानीपुरा थानाधिकारी मलकीत सिंह, प्रकाश बच्छावत आदि उपस्थित थे। डिप्टी गिरधारीलाल शर्मा व थानाधिकारी महेंद्रदत्त शर्मा ने आभार जताया।