- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Women Fasting And Heard The Story Of Mother
महिलाओं ने व्रत रख सुनी आस माता की कहानी
सादुलपुर | क्षेत्र में आस चौथ मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर चौथ माता से बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले सुहागिन महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर स्नान कर खेजड़ी के पेड़ की पूजा कर बुजुर्ग महिला से आस माता की कहानी सुनी तथा शाम को व्रत खोला। पूजा, सुमन, माधवी, ललिता, मंजू, सरिता बाजिया व गुड्डी आदि महिलाओं ने बताया कि यह व्रत परिवार की समृद्धि व संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है।