- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Youth Dies After Being Cut By Train Not Identified
ट्रेन से कटने पर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
सादुलपुर | सादुलपुर-चूरू रेल लाइन पर 9 मार्च की सुबह डोकवा स्टेशन के पास ट्रेन से कटने पर एक 40-45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के अनुसार कि डोकवा स्टेशन के पास किसी युवक की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। मृतक की जेब से जयपुर से फैजाबाद का मेल एक्सप्रेस का टिकट मिला है। मृतक की दो दिन बाद भी पहचान नहीं हुई है। शव को रेफरल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है।