पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News 12 To Many Programs On The 150th Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर 12 से कई कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 12 मार्च को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जिले भर में ब्लाक वार विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन होगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक राजेश उदाला ने बताया कि 12 मार्च को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना एवं उद्घाटन, 13 को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 को नुक्कड़ नाटक एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं, 15 को चित्रकला एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 को निबंध एवं खेलकूद प्रतियोगिता, 17 को भाषण, काव्य एवं कविता पा प्रतियोगिता तथा 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन होगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक राजेश उदाला ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ब्लाक स्तर पर संयोजक व सह संयोजक मनोनीत किए गए हैं, जिनमें दौसा ब्लाक संयोजक मोहम्मद आरिफ, सह संयोजक द्वारकेश वशिष्ठ, लवाण पिंटू सिंह मलारणा, उम्मेद सिंह गुर्जर, नांगल राजावतान सुरेंद्र सैनी, रामप्रसाद मीणा, महवा पुनीत तांबी, विक्रम मीणा, मंडावर भूपेंद्र शर्मा, देवीराम सैनी, सिकराय मेघराम मीणा, प्रभाती लाल सैनी, भांडारेज खैराती लाल सैनी, रवि कुमार मीणा, बांदीकुई हनुमान चौधरी, अर्जुन सोनी, बांदीकुई ग्रामीण चतरसिंह बासड़ा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लालसोट रवि मीणा सोनड़ एवं घनश्याम गुर्जर को बनाया है।

खबरें और भी हैं...