पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News 150th Birth Anniversary Year Of Father Of The Nation Mahatma Gandhi Many Programs Across The District From Today

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150 वां जयंती वर्ष : जिलेभर में आज से कई र्कायक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

महवा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रमुख शासन सचिव कला साहित्य एवं संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के आदेश अनुसार महात्मा गांधी की जयंती के आयोजन को लेकर एसडीएम परसराम मीणा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

समिति में उपखंड अधिकारी अध्यक्ष, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार महवा, तहसीलदार मंडावर, विकास अधिकारी पंचायत समिति महवा, महिला एवं विकास अधिकारी महवा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी महवा, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महवा, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महवा सदस्य बनाए गए और उपखंड क्षेत्र महवा में ब्लॉक स्तर पर निम्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया। जिसमें प्रथम दिन 12 मार्च को प्रभात फेरी सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया गया दूसरे दिन 13 मार्च को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजन करने एवं तीसरे दिन 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता चौथे दिन 17 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता का निर्णय लिया गया। बैठक में तहसीलदार मानसिंह आमेरा, विकास अधिकारी पंचायत समिति समय सिंह मीणा, महवा मुख्य ब्लॉक अधिकारी शिवदयाल मीणा, महवा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोकेश अवस्थी, महवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तेजराम मीणा भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...