पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 61 रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानगंज व्यापार एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर रविवार को नई कृषि मंडी में आयोजित हुआ। शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डाॅ. के.सी. शर्मा, डाॅ. दीपक शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी, मुरारी धौंकरिया एवं कार्यक्रम संयोजक रामबाबू छोकरवाड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत में विपिन जैन एवं उनकी प|ी बीना जैन एवं नवीन गुप्ता तथा उनकी प|ी अंशु गुप्ता ने रक्तदान किया।

रक्तदान के लिए 79 लोगों ने पंजीयन कराया, जिसमें 61 जनों ने रक्तदान किया। सभी दानदाताओं को एसोसिएशन की ओर से प्रशंसा पत्र एवं दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में सह संयोजक हनुमान राजावत को सहयोग के लिए अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया।

इन्होंने किया रक्तदान

अमित माचीवाल, शैलेंद्र, अखिल, पवन मेठी, नारायणजाट, शिव मीणा, संजय, हनुमान छोकरवाड़ा,महेशरावत, रवि, सोनू नाटाणी, राजेश केदवत, शिवशंकर रवत, गोविंद गुप्ता, मुकेश झिंगानिया, गोपाल शहर, हंसराज गुर्जर, जगदीश छोकरवाड़ा, चिरंजीलाल पूर्विया, संतो, कैलाश मेठी, दामोदर धौंकरिया,महेश गोठड़ा आदि ने रक्तदान किया।

दौसा| कृषि उपज मंडी में शिविर में रक्तदान करते लोग।
खबरें और भी हैं...