पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिवाइन स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिवइन पब्लिक इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा थे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य दीनदयाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान डी.सी. बैरव, डाॅ. ओ.पी. गुप्ता, डाॅ. एस.एन. खंडेलवाल, किरण डोरिया, चिमन लाल डोरिया, रामचंद्र गुर्जर रहे। आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। स्कूल व्यवस्थापक राजेश शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वगत किय। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिभाओं का किया सम्मान

लालसोट| उपखंड के श्री रामपुरा ग्राम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विद्यार्थी भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मोहर पाल मीणा ने की। तथा मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि गोविंद नारायण माली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहे। इस अवसर पर भामाशाह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर राम खिलाड़ी मीणा, बंसीलाल जैमन, रामलाल मीणा, ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

दौसा| डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...