पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Awe Of Corona School Will Remain Closed Till 30th March Action Will Be Taken If School Opens

कोरोना का खौफ, 30 मार्च तक स्कूल रहेंगे बंद, स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का खौफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 30 मार्च तक स्कूल व कालेजों में अवकाश घोषित करने के बाद स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी स्कूलों को बंद रखने को कहते हुए स्कूल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि स्कूल चलने का फोटो भी मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सीबीईईओ चौथमल मीना ने बताया कि सरकार के आदेश पर हमने भी 30 मार्च तक ब्लाक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी स्कूल में कक्षाएं संचालित नहीं होगी।

सीबीईईओ मीना ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सतर्क है। इसे लेकर हमें भी सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में निजी स्कूल संचालकों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक यदि कोई स्कूल संचालित होता मिला तो स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने सभी पीईईओ को इसके लिए निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूल संचालित मिले तो इसकी सूचना देकर कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हमने टीमें भी बनाई है जो स्कूलों की जांच करेंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी स्कूल की फोटो भी न्यूज पेपर सहित सोशल मीडिया पर आई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीबीईईओ मीना ने बताया कि 30 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इस दौरान परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। स्कूलों में मात्र परीक्षा देने आने वाले बालक ही मिलें। इसके लिए संस्था प्रधान ध्यान रखें।

धार्मिक कार्यक्रम
भी स्थगित


लालसोट | कोरोना वायरस के बढ़ते असर को लेकर बचाव के दृष्टिकोण को लेकर सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियां कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक कार्यक्रमों को भी स्थगित किया गया है। निरंकारी सत्संग मंडल द्वारा अभी कोरोना वायरस के देखते हुए आगामी आदेश तक रविवारीय सत्संग, महिला सत्संग, बाल संगत, कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। प्रवक्ता गोपाल बोहरा ने यह जानकारी देते बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के मद्दे नजर रखते हुए यह कदम उठाया
गया है।

बांदीकुई | कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे जंक्शन पर मुंह पर मास्क लगाकर घूमते यात्री।
खबरें और भी हैं...