पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Bhamashah Bharat Gave 25 Lakh Land To Jai Singhpura School People Welcomed

भामाशाह भरत ने जयसिंहपुरा स्कूल काे 25 लाख की जमीन दी, लोगों ने किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दाैसा| भामाशाह भरतलाल मीणा ने जयसिंहपुरा स्थित राउमावि के लिए 25 लाख रुपए की जमीन दान दी है। इस पर शुक्रवार काे स्कूल प्रागंण में ही भामाशाह मीणा का डीईअाे मा. मुख्यालय घनश्याम मीणा की माैजूदगी में गर्मजाेशी से स्वागत किया गया। इस माैके पर ग्रामीणाें ने भी भामाशाह मीणा का अाभार व्यक्त किया। जमीन दान में मिलने से अब कक्षा-कक्षाें का निर्माण का रास्ता साफ हाे गया है। इसमें डीईअाे मा. घनश्याम मीणा की अहम भूमिका रही, जिन्हाेंने भामाशाह भरत लाल मीणा काे स्कूल के लिए जमीन दान देने के सिलसिले में प्रेरित किया। डीईअाे घनश्याम मीणा ने बताया कि जयसिंहपुरा सीनियर स्कूल में 4-5 ही कमरे है, जाे जीर्ण-शीर्ण हैं। इसे देखते हुए रमसा ने 4 नए कमरे बनाने के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए, लेकिन कमरे बनाने के लिए जमीन नहीं थी। एेसे में डीईअाे मीणा ने भामाशाह की तलाश शुरू की अाैर काफी से बात भी की। अाखिर में डीईअाे मीणा की पहल रंग लाई अाैर भामाशाह भरतलाल मीणा ने स्कूल के लिए करीब अाधा बीघा जमीन देने के लिए तैयार हाे गए। डीईअाे मीणा का कहना है कि जमीन दान देकर भामाशाह भरतलाल मीणा ने अपना नाम अजर-अमर कर लिया है। वहीं साल दर साल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी भामाशाह मीणा के अाभारी रहेंगे।
खबरें और भी हैं...