- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Bjp Mahila Morcha Honored The Beneficiary Women
भाजपा महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी महिलाओं का सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को महिला दिवस पर लाभार्थी महिलाओं तथा सास बहू का सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी के नेतृत्व में बजरंग मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रतन तिवाड़ी एवं ब्रह्म कुमारी शीतल बहिन रहे। जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि घर को बनाने वाली 151 सास बहुओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि होम मेकर्स महिलाओं को नजरअंदाज करने के बजाय सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम में शशि जोशी, ममता देवनवाड़ा, कलावती गुप्ता, रुक्मिणी पटवा, सपना मीणा, विपिन जैन, सरोज मीणा, संतोष कंवर, भावना भारद्वाज थीं। सुनीता खंडेलवाल ने संचालन किया।
दौसा| भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करती अतिथि।