पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महवा में भाजपा की बैठक आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडलों की अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर नियुक्त प्रभारियों की अध्यक्षता में सभी मंडलों पर बैठक आयोजित हुई जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष के आवेदन प्रभारियों को सौपे गए। पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मंडलों में प्रभारियों ने महवा पहुंचकर मंडल अध्यक्ष बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन लिए जहा देहात से एक ही फॉर्म मिलने पर सर्वसम्मति से अमर सिंह खींची का नाम तय किया गया। प्रभारी अभय शंकर शर्मा ने बताया महवा क्षेत्र के चारों मंडलों के आवेदन लिए गए हैं जिसमें कि शहर मंडल अध्यक्ष के लिए 8 आवेदन प्राप्त किए गए है। जिला और प्रदेश नेतृत्व जल्द ही इन आवेदनों के आधार पर नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेगा। पूर्व प्रधान व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एक आदमी का चयन करके मंडलों में जिम्मेदारी सौंपी है जिससे सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी हित में काम कर सके। इस मौके पर रामबाबू अग्रवाल, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा साथा, मंडल महामंत्री हेमेंद्र तिवारी, अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष शहर राकेश बंसल, दिनेश बंसल, महेंद्र अग्रवाल शिवसिंह, राजेश सिंह कुशवाह, कपिल सिंह रौत, युवा मोर्चा के जिला मंत्री राजेश मीणा, युवा नेता गणेश, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चरण गुप्ता, सुल्तान सिंह, राम खिलाड़ी मीणा साथा, रामअवतार मीणा, मोजी खोहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, बिरजू मीणा, छोटे खान, राजा खान सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेलवे के कंडम क्वाटरों को तुड़वाने की मांग को लेकर बैरवा महासभा
ने सौपा ज्ञापन


बांदीकुई| अखिल भारतीय प्रगतिशील बैरवा महासभा के पदाधिकारियों ने रेलवे एईएन को ज्ञापन देकर रेलवे के कंडम क्वाटरों व वाटर पंप हाउस को तुड़वाने की मांग की है। महासभा के तहसील अध्यक्ष प्रदीप नागर, पिंकी धवन, योगेश कुमार, प्रेमप्रकाश जारवाल, वीरेश गोठवाल, सोना देवी, गजेंद्र कुमार, किस्तुरी सहित अन्य ने सौपे ज्ञापन में बताया कि अंबेडकर कालोनी व रामनगर कालोनी के पास रेलवे के वर्षो पुराने कंडम आवास व वाटर पंप है। इनमें हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

महवा | भाजपा की बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...