- Hindi News
- National
- Mahawa News Rajasthan News Bjpers Celebrated Former Chief Minister Vasundhara Raje39s Birthday By Distributing Fruits To Patients
रोगियों को फल बांट कर भाजपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन
विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने रामबाबू की बगीची मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने कहा कि राजे के नेतृत्व में राज्य में 10 वर्ष विकास की गंगा बहाई। अब विकास का पहिया रुक गया है। कांग्रेस में आपसी खींचतान के चलते विकास ठप पड़ा है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किए और मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर डॉ गिरवर बैरवा, रामबाबू अग्रवाल, पार्षद माधव खंडेलवाल, दिनेश बंसल, ओम प्रकाश शर्मा, विमल जैन, बनवारी सिंह कोडला, कुमार सिंह एडवोकेट, महाराज सिंह, महेंद्र सिंह खेड़ला, रामवीर गुर्जर, किंग कोंग मीणा, मंगल हलदेना, संजय सोलंकी, नटवर ठेकड़ा, बाबू हुड़ला, ओमप्रकाश बेरवा, राधा मोहन हुड़ला, बृज लाल मीणा, गणेश समलेटी, राजेश बाला खेड़ा, बाबूलाल सैनी, जीतू मौजपुर, भोलू हरिजन, राम सिंह सैनी, संजय हरिजन, हितेश जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।
महवा| पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को फल वितरित करते भाजपाई।