धुलेंडी पर खूनी संघर्ष, 19 घायल
लवाण थाना इलाके के ग्राम बनियाना की बैरवा ढाणी में धुलेंडी के दिन शराब के नशे में हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े में डेढ दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुछ युवक खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान एक महिला खेत में होकर शौच के लिए जा रही थी, जिससे शराब के नशे में युवकों द्वारा कुछ बोल दिया। कहा सुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गय। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी भाटा जंग हुई। हाथों में लाठी डंडो के साथ आपस में एक दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षो में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला पुरुष खूनी रंग में दिखाई दिए। लवाण थाना के हैड कांस्टेबल सुमेरसिंह ने बताया कि झगडे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तथा घायल हुए लोगो को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
झगडे़ में घायल हुए लक्ष्मण, सुरेश, अमरसिंह, प्रवीण, कमलेश, कन्हैयालाल, रोशनलाल, मनीष, रोहिताश, रघुवीर, जर्नादन, सुमन देवी, दिनेश, रामफूल, गुलाब देवी, मीठालाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनका मेडिकल करा दिया। अभी तक दोनों पक्षो की और से रिर्पोट नहीं दी है। इसी तरह ग्राम शेरसिंह रजवास में शराब पीकर आपस में झगड रहे तीन जने घायल हो गए। झगडे़ में मुरारीलाल नट, कल्याण सहाय, रवि घायल हो गए।
दौसा ग्रामीण| खूनी संघर्ष में घायल हुए लोग।
दौसा| खूनी संघर्ष में हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती।