- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Bolero Collision Bike Riding Two Dead Brothers Both Were Going To Test
बोलेरो की टक्कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, दोनों परीक्षा देने जा रहे थे
ग्रामीण क्षेत्र में हुए अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो सगे भाइयों व एक चौकीदार की मौत हो गई।
नांगल राजावतान बायपास के समीप बोलेरो पिकअप ने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिल का पीछे का हिस्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हैड कांस्टेबल निहालसिंह गुर्जर ने बताया कि बाेरोदा बामनवास थाना इलाके गांव जींवद के दो सगे भाई विष्णु कुमार पुत्र बत्तीलाल प्रजापत (23) मुकेश पुत्र बत्तीलाल प्रजापत (20) दोनों सगे भाई अपनी मोटर साईकिल पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए दौसा की ओर आ रहे थे। नांगल राजावतान बायपास के समीप मोटर साईकिल के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाईयो की मौत हो गई। दोनों सगे भाईयों के शवों की पहचान उनकी जेब में मिले परीक्षा के अनुमति पत्रों से हुई। दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए।
सिगंवाड़ा के चौकीदार की सड़क हादसे में मृत्यु
राजीव गांधी सेवा केंद्र सिंगवाड़ा पर कार्यरत चौकीदार मोटर साईकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर ने बताया कि घायल चौकीदार रामसिंह पुत्र रामहेत गुर्जर (40) निवासी सिंगवाड़ा को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।