पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Brother In Law Kidnapped In Land Dispute 3 Arrested

जमीन विवाद में भाई-भाभी का अपहरण, 3 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड के मंडावरी ग्राम शीतला माता की ढाणी से बुधवार की रात को पति-प|ी के अपहरण का मामला सामने आया है। राकेश मीणा शीतला माता की ढाणी मंडावरी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी ससुराल नारोली चोड में है तथा उसके तीन साले हैं। जिनमें आपस में जमीन का विवाद चल रहा है। उसके बड़े साले ऋषिकेश को छोटे साले पिंटू तथा मुकेश ने घर से निकाल रखा है। जो जयपुर में मजदूरी करता है। 11 मार्च को बड़ा साला ऋषिकेश तथा उसकी प|ी ममता दोनों उसके घर आए हुए थे। रात 12 बजे के करीब उसका छोटा साला पिंटू एक बोलेरो गाड़ी में 6-7 बदमाशों को भरकर लेकर उसके घर पर आया। तथा उसके बड़े साले व उसकी प|ी ममता को जबरदस्ती बोलोरो में डालकर ले गए। इस आशय की पुलिस में प्राथमिकी देने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की कार्रवाई की।

थाना अधिकारी हरदयाल मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेकर भीखाराम, हजारीलाल, गिल्याराम ,धर्माराम, सुमेर सिंह, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार की टीम उनकी अगुवाई में गठन कर दबिश डालने का काम किया।पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ममता को नारोली चोड छोड़कर भाग गए तथा ममता का पति भी ऋषिकेश जो कि वाहन चोर तथा वांछित अपराधी है वह भी मौके से भाग छूटा। पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया। जिन्हें गंगापुर सिटी से गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि घटना में राहुल उर्फ पिंटू, उदय सिंह ,व हेमराज को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है।

लालसोट| मंडावरी पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन युवक नीचे ।
खबरें और भी हैं...