गंाधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
राष्टृपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बड़ागांव में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास अधिकारी लवाण डा हरकेश मीणा, सीबीईओ बृजेश कुमार शर्मा, जिला संयोजक राजेश उदाला ने गांधी के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया। कार्यक्रम में सीबीईओ लवाण बृजेश कुमार शर्मा ने गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। कालेज निदेशक डा. महेन्द्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सचिव गायत्री शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा के बढ़ावा से ही कुरीतियों पर काबू पाया जा सकता है। प्रतियोगिता में निर्णायक कमेटी के राजेन्द्र कुमार शर्मा, एसीबीईओ मनोज कुमार सोनी, हेमलता भटट रहे। प्रथम स्थान पर दिनेश कुमार शुक्ला, द्वितीय कृष्णा महावर, तृतीय सुनीता मीणा रही, जिन्हें सम्मनित किया गया।
किसान संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, ओवावृष्टि प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग
सिकराय| भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को ओलावृष्टि प्रभावित फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
संघ तहसील अध्यक्ष कमल नांदरी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में ओलावृष्टि से रबी फसलों में 20 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने जल्द नुकसान की संपूर्ण गिरदावरी करवाकर मुआवजा स्वीकृत करने की मांग की। किसान संघ ने किसानों को बिजली बिल एक माह के स्थान पर दो माह में जारी करने एवं सब्सिड़ी समायोजित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा किसानों को बिजली बिलों की सब्सिड़ी समायोजित कर बिल जारी किए जा रहे थे। लेकिन अक्टूबर माह से सब्सिड़ी समायोजित नहीं की जा रही है।
दौसा ग्रामीण| गांधी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।