पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Called As A Teacher Removed 10 Thousand From Milk Seller39s Account

शिक्षक बनकर फोन किया, दूध विक्रेता के खाते से निकाले 10 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांदीकुई| पीचूपाड़ा खुर्द में एक दूध विक्रेता के खाते से शिक्षक बनकर दस हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित दूध विक्रेता ने थाने में शिकायत दी है। पीचूपाड़ा खुर्द में परचूनी व दूध की दुकान करने वाले सुनगाड़ी निवासी रामकिशन सैनी ने बताया कि उसके पास सुबह फोन आया कि मास्टर बोल रहा हूं तथा एक बालक को भेज रहा हूं। उसे दूध दे देना। पैसे के लिए उसने व्यापारी से उसकी फोन पे की डिटेल मांग कर एक रूपया भेजा तथा इसके बाद मोबाइल फोनपे की पूरी जानकारी लेकर खाते से दो बार में पांच-पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसे लेकर पीड़ित दूध व्यापारी ने थाने में शिकायत दी है।
खबरें और भी हैं...