- Hindi News
- National
- Bandikui News Rajasthan News Children Distributed Medicines In Free Medical Checkup Camp
फ्री मेडिकल चैकअप कैंप में बच्चों को बांटी दवाई
बांदीकुई| क्षेत्रीय विधायक जीआर खटाणा के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर में कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गणेश मंदिर में लड्डुओं के भोग के साथ हुई। विधायक खटाणा की दीर्घायु की कामना की व ब्लॉक सेवादल की ओर से गौशाला में गौ माताओं को गुड व चारा खिलाया गया। मूकबधिर स्कूल कौलाना में बच्चों को भोजन करवाया गया। बेसिक स्कूल में फ्री मेडिकल चैकअप कैंप आयोजित कर दवा वितरित की गई। पाठय सामग्री का वितरण किया गया। यूथ कांग्रेस की ओर से राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। पौधरोपण किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजसिंह सिहरा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ,जिला संगठन महासचिव पूरणमल शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल सबलपुरा, आईटी सेल जिला संयोजक नरेंद्र बैंसला, जिला महासचिव दिलीप माल, युवा नेता हिमांशु खटाणा, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष झालानी, जिला महासचिव देशराज फौजी, मनोज शर्मा, राजेंद्र शेखपुरा, अमनसिंह महाणा, सुरेंद्र मोराडी, रुपसिह पीलवाल,विक्रम सिंह, धर्मसिंह देवतवाल, निरंजन दडगस, विनेश वर्मा, हरसहाय सहित अन्य मौजूद थे।
जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे
दौसा| युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल सबलपुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांदीकुई विधायक गजराज खटाणा के जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरण की। इस दौरान धारासिंह पीपलकी, रूपसिंह, लखन बड़ोली, विक्रम विधुड़ी, राजू गांवड़ी, पिंटू कालोता, अंकित सबलपुरा, पवन, प्यारसिंह बड़ोली, मोहित सबलपुरा आदि मौजूद थे।
पटवारियों ने सौंपा कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन
दौसा| राजस्थान पटवार संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों का निराकरण करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र मीणा ने बताया कि पटवारी की वेतन विसंगति सुधार के लिए हुए समझौतों की पालना की जाए। चयनित वेतनमान एवं पदोन्नति पद का वेतनमान दिलाने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी को शीघ्र कराने एवं संगठन के साथ पूर्व में हुए सभी समझौतों एवं मांगों का निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मांगों पर सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं की, तो 22 मार्च को महा समिति का आयोजन कर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
कार्यकर्ताओं की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा
दुब्बी| भाजपा मंडल की बैठक में पंचायत चुनाव संगठित होकर कर लड़ने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। भाजपा मंडल बहरावंडा की गुरुवार को बैठक मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी की अध्यक्षता में बालाजी तलाब पर हुई, जिसमें आगामी पंचायत राज चुनाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव में समर्पित व पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को पंचायत समिति व जिला परिषद का प्रत्याशी बनाने की मांग। मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी रामकरण सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के कार्य मे जुट जाए। इस दौरान धर्मेंद्र अवस्थी, मुरारीलाल मीणा, रेवड़मल, रघुनाथ सैनी, रंगलाल सैनी, संपत सिह, रमेश लांका, बद्री सैनी व मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।