पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Class 10 Board Exam Begins Candidates Happy After Seeing Simple Paper

10वीं की बाेर्ड परीक्षा शुरू, सरल पेपर देख परीक्षार्थी खुश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कक्षा 10 की बाेर्ड परीक्षा भी गुरुवार काे शुरू हाे गई। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, जिसका प्रश्न प्रत्र देखकर परीक्षार्थी खुश हाे गए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियाें से पेपर के बारे में पूछा ताे ज्यादातर का कहना था कि पेपर अासान था।

जिला मुख्यालय पर सुबह 11:45 बजे एक साथ परीक्षार्थी सेंटराें से बाहर निकले ताे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। थाेड़ी देर के लिए ट्रैफिक जाम हाे गया, इससे परीक्षार्थी अाैर उनके अभिभावकाें के साथ-साथ अाम लाेगाें काे भी परेशानी झेलनी पड़ी। 13 मार्च काे अंतराल रहेगा, फिर 14 मार्च काे हिंदी की परीक्षा हाेगी। विदित रहे कि 12वीं क्लास की परीक्षा 5 मार्च से चल रही है।

शांति का माहौल

सैंथल| कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। बोर्ड परीक्षा देकर आते छात्र-छात्राएं अपने पेपर को देखते आपस में मिलान करते हुए बाहर निकल रहे थे। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शांति का माहौल रहा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मन्नालाल मीणा ने भी विद्यालय में निरीक्षण किया।

सैंथल| राउमावि केंद्र से 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं।

दौसा| रामकरण जोशी राउमावि केंद्र से 10वीं की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...