पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Date Of Submission Of Application Form 18 March

आवेदन फार्म जमा कराने की तिथि 18 मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालसोट| उपखंड मुख्यालय के डीडवाना ग्राम स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है । प्रधानाचार्य बिनाका खंडेलवाल ने बताया कि होली पर्व के कारण लगातार तीन दिन तक विद्यालयों का होने के कारण आवेदन जमा नहीं हो पाए ।प्रवेश समिति की बैठक में अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18 मार्च करने का निर्णय लिया गया है । कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से चर्चा

दौसा| युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिमोहन आजाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर से मुलाकात कर स्थानीय राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। आजाद ने बताया कि संगठन की आगामी रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में राष्ट्रीय सचिव ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को एकजुटता से साथ लेकर काम करने के निर्देश दिए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। रामलाल गुर्जर, पप्पू गुर्जर, हेमराज जौपाड़ा, दाऊद आदि मौजूद थे।

सैन समाज की आम सभा कल

दौसा| सैन समाज की आम सभा 16 मार्च को रात 8 बजे फलसा वाले बालाजी मंदिर में आयोजित होगी। केशकला विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सैन ने बताया कि सभा में समाज सुधार के निर्णय लिए जाएंगे।

नरेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

दौसा| सैनी समाज के सिकराय तहसील अध्यक्ष रामजीलाल सैनी ने नरेश फरीदया को तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। फरीदया की नियुक्ति पर क्षेत्र के सैनी समाज के युवाओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर तहसील अध्यक्ष का आभार जताया। इस अवसर पर किशन लाल सैनी,मांगीलाल सैनी, किशोरी लाल सैनी, महेश सैनी, हीरालाल सैनी, मुरारी लाल सैनी थे।

खबरें और भी हैं...