पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Decoction Given To Protect Against Seasonal Disease And Corona

मौसमी बीमारी व कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा ग्रामीण| आयुर्वेद विभाग की और से राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय भांडारेज में कोरोना पर काबू पाए जाने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार बालक बालिकाओं, शिक्षक व ग्रामीणों को मौसमी बीमारी व कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुर्वेद उपनिदेशक सुधीर चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोना वायरस हवा से नहीं फैलता है। लेकिन संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से चपेट में ले लेता है। इससे डरने की जरूरत नहीं सुरक्षा ही बचाव है। उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद दवा के सेवन से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। दशमूल तत्वों सौंठ, इलाईची, कालीमिर्च, पीपल, लौंग, गुलेरी, दालचीनी, गिलोय, पुष्कर फूल के पावडर के मिश्रण से बनी औषधि के नियमित सेवन से सभी रोगों पर काबू पाया जा सकता है। एक ग्राम कपूर, चार ईलाईची, चार कालीमिर्च और चार लोैंग अजवायन को कूटकर व कपड़े मे बांधकर जेब में रखें। हर दस मिनट मे सूंघने से काबू पाया जा सकता है। वैद्य श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद से जटिल से जटिल रोग का इलाज किया जा सकता है। वैद्य हरीश शर्मा ने काढा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा, लल्लूराम बैरवा, सेवानिवृत तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, श्रवण लाल जैमन, दीपक शर्मा, दीपक लखेरा, दिनेश सैनी थे।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर पिलाया काढ़ा

बांदीकुई ग्रामीण| राजकीय आयुर्वेदिक औषद्यीय बैजूपाड़ा में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान छात्र व छात्राओं को पोषण की जानकारी दी गई। घरेलू उपचार से संबधित गिलोय,काली मिर्च, अदरक, हल्दी, तुलसी के बारे में बताया गया। इस दौरान वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी धर्म बोध अवस्थी, मौजीराम अध्यापक, कंपाउडर दिनेश शर्मा, कालूराम मीना, मुरारीलाल पाराशर, रामेश्वर बैरवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...