पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahawa News Rajasthan News Demand For Security To The National President

राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालाहेडी | शराब बंदी मुहिम चला रहे शराब मुक्त अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल. ठीकरिया को पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को शराब मुक्त अभियान के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम मंडावर तहसीलदार हरकेश मीना को बैजूपाडा उपतहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता रिषी फतेहपुरीया ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल. ठीकरिया को शराब ठेकेदारों द्वारा दी गयी जान से मारने की धमकी से समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है। सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति का मनोबल गिरता है। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने ठीकरिया को पुलिस सुरक्षा देने एवं धमकी देने वाले शराब ठेकेदारों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

यादराम गुर्जर महवा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

महवा(ग्रामीण)। युवा गुर्जर महासभा के जिला संयोजक समय सिंह बासड़ा एवं जिला अध्यक्ष सुभाष माल ने बड़ागांव निवासी यादराम गुर्जर को महवा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है एवं समाज हित मे कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। गुर्जर के तहसील अध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई
दी है।

खबरें और भी हैं...