- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Demonstration Of Organic Produce Respect For Women Farmers
जैविक उत्पाद का प्रदर्शन, महिला किसानों का सम्मान
अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय जैविक उत्पाद मेल कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जैविक खेती करनेवाली महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिय। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाॅ. बी.एल. जाट ने बताया कि महिला दिवस पर महिला कृषकों ने उत्साह दिखाया है। इससे जिले की जैविक कृषि को आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान रूबी पारीक ने कहा कि जैविक खेती में पानी की बचत, शुद्ध हवा, स्वस्थ धरा, गुणवत्ता वाला उत्पाद व उत्पादित अनाज व सब्जियों के दाम भी ज्यादा मिलेंगे।
डाॅ. बबीता ने कहा कि समाज को हमेशा महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। डाॅ. सुनीता ने कहा कि किसान माताओं को अपने बच्चों को जैविक कृषि कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कट्स इंटर नेशनल के परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जैविक उत्पाद के क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। संस्था निदेशक ओ.पी. पारीक ने बताया कि जैविक उत्पाद की
प्रदर्शनी लगाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।