- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Development Of Nangal Rajawatan Will Be Done Mp Dr Kirori Has Approved A Budget Of 522 Crores
नांगल राजावतान का होगा विकास, सांसद डॉ. किरोड़ी ने 5.22 करोड़ का बजट कराया स्वीकृत
राज्य सभा सांसद डा. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नांगल राजावतान कस्बे सहित प्यारीवास ग्राम पंचायत को जोडने वाले बाईपास तक फोरलेन सड़क, गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां डिवाइडर, सड़क के दोनों ओर पेड़ पौधे, हाई मास्ट लाईट व थाने के सामने पुलिया निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भेंटकर विकास के लिए पांच करोड़ 22 लाख का बजट स्वीकृत कराया गया है। मीणा ने बताया कि दौसा कोथून फोरलेन सड़क निर्माण होने से नांगल राजावतान कस्बा अन्दर रह गया। जिसके चलते कस्बे में चहल पहल व वाहनों की आवाजाही सिमटकर रह गई। कस्बे व प्यारीवास ग्राम पंचायत उपखण्ड कार्यालय तक फोरलेन सड़क निर्माण कराई जावेगी। फोरलेन सड़क बनने से दोनों पंचायतें शहरो के वार्डों की तरह से एक हो जाएगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे।
महवा में आज मंडल प्रभारी लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
महवा| विधानसभा क्षेत्र महवा मंडल अध्यक्ष चुनाव चयन को लेकर प्रदेश ने सभी चारो मंडलों में प्रभारी नियुक्त किये है। प्रभारियों की बैठक गुरुवार को होगी। पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने बताया कि बीजेपी मंडल खेड़ला में प्रभारी अमर सिंह कसाना गुरुवार 10 बजे नेहल राज पेट्रोल पंप नोगाँव में, बीजेपी मंडल महवा देहात में प्रभारी अभय शंकर शर्मा दोपहर 12 बजे सरपंच हाउस बालाहेड़ी में, बीजेपी मंडल महवा नगर में प्रभारी अभय शंकर शर्मा दोपहर 2 बजे रामबाबू की बगीची में, बीजेपी मंडल मण्डावर में प्रभारी प्रमोद व्यास दोपहर 4 बजे पंचायती धर्मशाला एसबीआई बैंक के पास मंडावर मैं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
मंडल अध्यक्ष चयन के लिए भाजपा की बैठक आज
दौसा| भाजपा शहर मंडल की बैठक 12 मार्च को शाम 7 बजे बजरंग मैदान पर होगी। शहर अध्यक्ष मुरारी धौंकरिया ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नाम पर चर्चा करेंगे।
लालसोट| उपखंड के मंडावरी भाजपा मंडल के चुनाव गुरूवार को चौधरी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश घोषी पूर्व चेयरमैन दौसा मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जगदीश प्रसाद जैली ने दी। इसी तरह गुरूवार को 4बजे बड़ाया धर्मशाला पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल लालसोट की बैठक आयोजित की जाएगी।