बिनोरी धाम पर दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
होली पर बिनोरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों पर श्रृद्धालुओं ने अपने अपने इष्ट के दर्शन कर परिवार की कुशल कामनाओं की मनौतियां मांगने के लिए श्रृद्धालुओं का मेला लगा रहा। सोमवार को भी दर्शनों के लिए तांता लगा रहेगा। घाटा बालाजी, काली डूंगरी बालाजी , बिनोरी बालाजी, पपलाज माता, ब्रह्माणी माता, जोबनेर माता ,कंकाली माता, ब्याई माता, खुर्रा माता, सहित विभिन्न धर्म स्थलों पर श्रृद्धालुओं ने दर्शन कर मनौतियां मांगी। बिनोरी धाम पर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए श्रृद्धालुओं का मेला लगा रहा। इस अवसर पर हजारों श्रृद्धालुओं ने बालाजी की झांकी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। महंत हनुमान प्रसाद शर्मा से लोगों ने अभिमंत्रित डोरे लिए तथा आशीर्वाद लिया।