- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Distribute Masks To Protect Against Corona Virus
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क वितरित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला कांग्रेस की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क बांटे।
जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया ने लुहार बस्ती में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी एवं मास्क वितरित किए। महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आज महिलाएं आगे आ रही हैं। जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, रुक्मिणि गुप्ता,माया खंडेलवाल, ममता सैनी, सलोनी पांचाल, जमुन देवी, गायत्री आनंद, गीता शर्मा, आशा राजावत, राकेश शर्मा, सुभाष घोसी, विनोद भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए।
दौसा|वायरस से बचाव के लिए महिलाओं को मास्क बांटती कांग्रेस महिला पदाधिकारी।