पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Election Program Of Gaur Sanadhya Brahmin Sabha

गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा का चुनाव कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा| गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा जिले के सभी नगर एवं तहसील पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारीसी.एम. शर्मा एवं शिवप्रसाद व्यास ने बताया कि प्रथम चरण में दौसा नगर, दौसा ग्रामीण, नांगल राजावतान एवं लवाण तहसील तथा द्वितीय चरण में लालसोट नगर, लालसोट ग्रामीण,राहूवास, रामगढ़ पचवारा तहसील के चुनाव कराए जाएंगे। नए सदस्य बनने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। सदस्यता अभियान 15 मार्च से प्रारंभ होगा। दौसा नगर एवं देहात का सदस्यता शुल्क परशुराम धर्मशाला में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ललित शर्मा जमा करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल जोशी को जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें। नांगल राजावतान में हरिओम शर्मा, लवाण के लिए सीताराम वशिष्ठ, रामगढ़ पचवारा में बनवारी लाल शर्मा, राहूवास में बनवारी शर्मा, लालसोट नगर तथा ग्रामीण के लिए परशुराम मंदिर लालसोट में घनश्याम शर्मा सदस्यता शुल्क जमा करेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को होगा। आपत्तियां 27 मार्च तक लिखित में परशुराम धर्मशाला में ली जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। पहले चरण का नामांकन 29 मार्च को सुबह 10 से 12 बजे तक, जांच 1 बजे तक, नाम वापसी शाम 4 बजे तक एवं चुनाव चिन्ह आबंटन शाम 5 बजे तक होंगे। मतदान 5 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
खबरें और भी हैं...