पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrai News Rajasthan News Elections Of Sikrai Bar Association Concluded Lakhan President Lakhan Secretary

सिकराय बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, लखन अध्यक्ष, लाखन सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बार एसोसिएशन सिकराय के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनावों में बार अध्यक्ष उम्मीदवार लखनलाल ने अमरसिंह गुर्जर को 17 मतों से हराकर जीत हासिल की। वहीं लाखनसिंह को निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता व सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर राजपूत ने बताया कि दोपहर को शत प्रतिशत मतदान के बाद शुरू की गई मतगणना में बार अध्यक्ष उम्मीदवार लखनलाल बैरवा को 30 व अमरसिंह गुर्जर को 13 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार गोविंद शर्मा को 23 व पुनीत शर्मा को 21 तथा कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार राजेश मीना को 26 व बनवारी सैनी को 18 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि परिणाम के बाद नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष लखनलाल बैरवा, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश मीना व निर्विरोध निर्वाचित सचिव लाखनसिंह को शपथ दिलाई गई। बार अध्यक्ष बैरवा ने बताया कि सभी वकीलों को साथ लेकर न्यायालय की समस्याओं एवं प्रमुख मांगों के निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष सुरेंद्र पाल कसाना, अमरनाथ शर्मा, शिवचरण शर्मा सहित अन्य वकीलों ने नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

सिकराय| नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत करते वकील।
खबरें और भी हैं...