पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Establishment Of The Statue Of Dr Bhimrao Ambedkar In Kirari Village

किराड़ी गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड के किराड़ी ग्राम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना तथा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैरवा बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा हरिनारायण बैरवा, विधायक प्रशांत बैरवा, हजारी लाल बेरवा अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग, अर्जुन मालिया अध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा लालसोट, कैलाश देवली पूर्व पंचायत समिति सदस्य, शंभू लाल बेरवा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, रामकिशोर बेरवा पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित अन्य समाज नेता मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर समाज में समरसता कायम करने के लिए काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

डॉ भीमराव अम्बेडकर जागृति संघ की बैठक आज

मंडावर| अखिल भारतीय बैरवा महासभा की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे भूड़ा मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में होगी। हुकमचंद ने बताया कि बैठक में बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मनाने, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी एवं सम्यक महासम्मेलन को आयोजित करने पर चर्चा की जाएगी।

लालसोट| किराड़ी गांव में आयोजित डाॅ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह में मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...