पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Faith Heavy On Corona Thousands Of Devotees Sought Happiness In Balaji Durbar Hope Echoed With Cheers

कोरोना पर आस्था भारी.. हजारों भक्तों ने बालाजी दरबार में मांगी खुशहाली, जयकारों से गूंजा आसमां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेहंदीपुर बालाजी| भारत सहित समूचे विश्व में लोग कोरोना वायरस से सहमे हुए हैं, जिसके चलते सरकार निरंतर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर आमजन को इससे बचाव की सलाह व एक दिन पूर्व ही एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, सिनेमा हाल को आगामी आदेशों तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन इन सब के विपरीत आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में कोरोना के ख़ौफ पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी नजर आई जहां शनिवार को हजारों की तादाद में श्रद्धालु बेखोफ होकर आस्था धाम मेहंदीपुर पहुंचे जहां उन्होंने बालाजी दरबार में मत्था टेककर देशभर में खुशहाली की कामना की। इस दौरान आस्था धाम बालाजी के जयकारों से गूंज उठा।
-फोटो: राजेश भारद्वाज
खबरें और भी हैं...