पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Farmer Dies Due To Electric Current During Irrigation In Malwas

मलवास में सिंचाई करते समय करंट से किसान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा ग्रामीण| नांगलराजावतान थाना इलाके के ग्राम मलवास में शनिवार को सिंचाई करते करंट से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि मलवास निवासी मोतीलाल मीणा (40) शनिवार रात अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
खबरें और भी हैं...