बिजली का करंट लगने से किसान की मौत
महवा| सलेमपुर थानान्तर्गत सुल्तानपुर गांव में बिजली का करंट लग जाने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि दिगंबर पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी सुल्तानपुरा अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई। उसके कुछ देर पश्चात पुन: बिजली आई तो वह मोटर को चलाने पहुंचा। जहां मोटर चलाते समय उसे स्टार्टर से करंट लग गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।