पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrai News Rajasthan News Farmers Should Be Linked To Crop Production Scheme

किसानों को फसल उत्पादन योजना से जोड़ा जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा| जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक एडीएम लोकेश कुमार मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टरेट सभा भवन मे आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि जिले में किसानों को समय पर आवश्यक फसल उत्पादन योजना, बीज प्रतिस्थापन दर, बीज, उर्वरक, पौध संरक्षण रसायन व उन्नत कृषि तकनीक के बारे में जानकारी दे कर लाभान्वित करवाने के लिये सभी कृषि अधिकारी आगे आ कर कार्य करें। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों को नवीन कृषि तकनीकी की जानकारी दें ताकि अधिक उत्पादन कर सकें।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों के क्लेम का भुगतान समय पर करवाने आदि के बारे में दिशा निर्देश दिए। बैठक में फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ व रबी, बीज प्रतिस्थापन दर खरीफ व रबी, उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण, गुण नियंत्रण, फसल प्रदर्शन, मिनी किट वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड नमसा योजना, उद्यानिकी योजना आदि के बारे में चर्चा की।
खबरें और भी हैं...