- Hindi News
- National
- Sikrai News Rajasthan News Farmers Will Get Claim On Below Average Yield
औसत से कम उपज पर किसानों को मिलेगा क्लेम
कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को कुंडेरा डूंगर गांवों में रबी फसलों का सीसीई एेप के माध्यम से आंकलन किया। निर्धारित औसत से कम पैदावार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने वाले किसानों को क्लेम दिया जाएगा।
सहायक कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना के नेतृत्व में कृषि पर्यवेक्षकों की टीम ने कुंडेरा डूंगर गांव में भ्रमण के दौरान रबी फसलों का जायजा लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत राजस्व मंडल द्वारा आवंटित राजस्व फसल कटाई प्रयोग के अनुसार सीसीई एप के माध्यम से पैदावार का आंकलन किया। मीना ने बताया कि पीएफ फसल बीमा योजना में गेहूं, सरसों व चना फसल में तहसील स्तर पर 20 राजस्व फसल कटाई प्रयोग संपादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कृषि व राजस्व विभाग टीम ने कुंडेरा डूंगर के किसान छगनलाल सैनी व प्रभात्या बैरवा के खेत का चयन कर चना फसल की कटाई करवाकर मौके पर ही पैदावार का आंकलन किया गया।
इस प्रकार होता है आंकलन
सहायक कृषि अधिकारी मीना ने बताया कि राजस्व मंडल के निर्देशानुसार गांव का चयन कर रेंडम के आधार पर कुल खसरों की संख्या का भाग दिया जाता है। शेषफल की संख्या वाले खसरे का चयन कर सीसीई मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जाती है। इसमें पांच मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ाई आकार का प्लॉट बनाकर अंदर की फसल कटाई कर अलग रखा जाता है। फसल सही तरह सूखने के बाद दानों को अलग निकाला जाता है। दाने की उपज के आधार पर ही फसल पैदावार का आंकलन किया
जाता है।
सिकराय | कुंडेरा डूंगर में फसल पैदावार का आंकलन करते कृषि अधिकारी।