नल सूखे, ग्रामीणों का प्रदर्शन
दौसा ग्रामीण| भेडोली कस्बे में एक माह से पानी की समस्या का निराकरण नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को महिला-पुरुषों व बालकों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व उप सरपंच कालू पटेल, रामबाबू पंडित, मदनमोहन, रामवतार ने बताया कि कस्बे मेें जलदाय विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक माह से टयूबवेल बंद है। बार बार अधिकारियों से पानी सप्लाई सुचारू कराने की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग गर्मी की शुरूआत में ही बूंद बूंद को तरस रहे है। गौरी देवी, शीला देवी, विमला देवी ने बताया कि टंकी सूखी पडी हुई है तथा नलों में एक माह से पानी सप्लाई नही हो रही है। हैडपम्प सामान नही मिलने व जल स्तर नीचे जाने के कारण खराब पडे़ हैं। लोगों को टेंकरो से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। महिलाओं को पानी के जुगाड़ के लिए घरों से खाली बर्तन लेकर खेतों पर टयूबवैलो सेपानी लाना पड़ता है।