- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Fog Seen For The First Time On Holi People Got Curious
होली पर पहली बार देखा कोहरा, लोगों में कौतूहल
मार्च के महीने में पहली बार घना कोहरा छाने से लोगों में कौतूहल रहा। रविवार को सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसमें विजिबिलिटी 10 मीटर ही रही। कोहरे का प्रकोप शनिवार रात को ही शुरू हो गया। इससे हाइवे पर वाहन रेंगकर चले। सुबह लोग सड़कों पर निकले तो कोहरे के कारण पास की वस्तु भी दिखाई नहीं दे रही थी। सुबह उजाला होने के बाद भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर ही रही। गत दिनों बारिश व ओलों के बाद मौसम साफ होने पर कोहरा छाया। लेकिन मार्च के महीने में कोहरा छाने से लोगों में यह चर्चा रही कि होली के दिनों में फॉग पहली बार देखा है। कोहरे के करण न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा छंटने के बाद तेज धूप खिली, इससे दिन में पारा 28 डिग्री रहा।
दौसा| रविवार को आगरा रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन।