पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Four Children Got Free From Hotel And Bakery Two Arrested

होटल व बेकरी से चार बालकों को करवाया मुक्त, दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांदीकुई| पुलिस ने शहर में होटल व ब्रेकरी पर बाल श्रम करते हुए चार बालकों को मुक्त करवाया है। साथ ही इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देश पर व एएसपी अनिल सिंह चौहान व डिप्टी एसपी संजय सिंह के सुपरविजन में चलाए इस अभियान के तहत उनके नेतृत्व में गठित टीम में मानव तस्करी यूनिट अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, बाबूलाल, एएसआई अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल हरिशंकर, कांस्टेबल राजेंद्र, राज बहादुर, शिवलाल की टीम ने शहर के सिकंदरा रोड पर लक्ष्मी बेकर्स के यहां काम करते हुए दो बालक, शुभम पवित्र भोजनालय पर काम करते हुए एक बालक व गारमेंटस की दुकान पर काम करते हुए एक बालक को मुक्त करवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बिज्जो सिंह व रामेश्वर प्रसाद सैनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक आरोपी सुभाष की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं...