पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Hail Losses Up To 90 In 950 Hectare Crop In The District

ओलों से जिले में साढ़े 9 हजार हेक्टेयर फसल में 90 फीसदी तक नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बारिश व ओले गिरने से जिले में करीब साढ़े 9 हजार हेक्टेयर फसल में 5 से 90 फीसदी तक नुकसान हुआ है। इससे बर्बाद किसानों को मुआवजे के लिए प्रशासन द्वारा भी विशेष गिरदावरी कराई जा रही है।

कृषि विभाग के सर्वे के अनुसार जिले में लालसोट, रामगढ़ पचवारा, दौसा, लवाण, मंडावर, सिकराय, नांगल राजावतान तहसील के 33 गांवों में ओले गिरने से 5672 हेक्टेयर फसल में 20 से 90 प्रतिशत तक नुकसान का आंकलन है। इनमें 3385 हेक्टेयर गेहूं, 808 हेक्टेयर सरसों, 582 हेक्टेयर चना व 897 हेक्टेयर जौ व अन्य फसल में नुकसान हुआ है। महवा, मंडावर, सिकराय, रामगढ़ पचवारा तहसील के 44 गांवों में 3784 हेक्टेयर में गेहूं व जौ की फसल आड़ी गिरने व बारिश से सरसों की कटी हुई फसल भीगने के कारण नुकसान हुआ है। इनमें 3100 हेक्टेयर गेहूं, 512 हेक्टेयर सरसों, 30 हेक्टेयर चना व 142 हेक्टेयर जौ व अन्य फसल में 5 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

बीमा कंपनी को सर्वे
फॉर्म भेजे जाएंगे


कृषि विस्तार दौसा के उप निदेशक श्रीकांत अग्निहोत्री का कहना है कि ओलावृष्टि से फसल में जो नुकसान हुआ है उसके लिए किसानों से आवेदन प्राप्त किए हैं। कमेटी द्वारा नुकसान का सर्वे कराकर बीमा कंपनी को सर्वे फार्म भेजकर किसानों का व्यक्तिगत क्लेम निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी।

नुकसान का मुआवजा और बिजली के बिल माफ करें

श्यालावास निवासी प्रहलाद मीणा व जयसिंहपुरा निवासी जगदीश मीणा ने बताया कि जयसिंहपुरा, भगलाव, चक भगलाई, महाराजपुरा, इटारड़ा, श्यालावास, आलूदा में ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, चना व सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बिजली के बिल माफ करने आदि की मांग की है।

3472 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया

फसल बीमा कराने वाले किसानों के ओलावृष्टि से फसल में खराबा हुआ है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत क्लेम के लिए आवेदन किया है। अब बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि पर्यवेक्षक/सहायक कृषि अधिकारी व पीड़ित किसान मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे करेंगे। इसके बाद संबंधित बीमा कंपनी द्वारा क्लेम दिया जा सकेगा। निर्धारित अवधि में 3472 किसानों ने नुकसान का सर्वे कराने के लिए आवेदन किया है। गौरतलब है कि ओलावृष्टि होने पर व्यक्तिगत नुकसान की श्रेणी में माना जाता है।

कितने क्षेत्र में कितनी फसल प्रभावित

गेहूं 3385 हेक्टेयर

सरसों 808 हेक्टेयर

चना 582 हेक्टेयर

जौ 897 हेक्टेयर

सर्वाधिक नुकसान गेहूं में, लागत भी निकलना मुश्किल

खबरें और भी हैं...