- Hindi News
- National
- Bandikui News Rajasthan News Head Constable Patrolling On Highway Deteriorates Health Dies
हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, मौत
मेगा हाईवे पर पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे एक हैड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से गंभीर हालत में जयपुर ले जाते समय गुरुवार सुबह मौत हो गई। टाउन पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल हरि सिंह मीणा को बुधवार को तबीयत खराब होने पर टाउन के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार सुबह जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में रावतसर के पास दम तोड़ दिया। टाउन पुलिस की ओर से मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच पुलिस लाइन में साथी पुलिस जवानों ने हैड कांस्टेबल हरि सिंह मीणा को अंतिम विदाई दी। डीएसपी अंतर सिंह श्योराण सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि मेगा हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली गाड़ी में तैनात हैड कांस्टेबल हरि सिंह मीणा की बुधवार को ड्यूटी के दौरान कोहला टोल नाके के पास तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। मृतक हरिसिंह दौसा जिले के बांदीकुई पुलिस थाना क्षेत्र के गांव केशवपुरा के रहने वाले थे।