पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Holi And Bhai Dooj Festival Celebrated With Great Enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाया होली व भाई दूज का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा ग्रामीण| क्षेत्र में होली धुलंडी व भाईदोज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नांगल राजावतान, खानवास, लाडली का बास, बनियाना, भांडारेज, गढ़ राणोली, कुंडल, कालीपहाडी, कालाखो में लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल अबीर लगाई।

दुब्बी| कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली व धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली दहन किया गया। ग्रामीणों ने आपस में एक दूसरे के घर जाकर बधाई दी। धुलंडी के दिन ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी प्रकट की।

महवा| उपखंड सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली धुलंडी व भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जानकारी के अनुसार होली पर दिन भर महिला पुरुष झुंडों में होली खेलते नजर आए वही लोगों ने रंग व अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही बड़ी संख्या में युवा होली व देहाती गीतों की धुनों पर डीजे पर जमकर नाचे और होली का लुफ्त उठाया। साय घरों में पकवान बनाए गए। इधर बुधवार को भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। भाई दूज पर लोगों की भारी आवाजाही के चलते बस स्टैंड पर लोगों की खासी भीड़ रही। जहां लोग वाहनों के इंतजार में घंटों खड़े रहे।

होली के रंग में रंगे युवा

मेहंदीपुर बालाजी| समीप के गांव ढाणियों में युवाओं ने होली पर रंग गुलाल उड़ा कर होली के हुड़दंग में भाग लिया। पूरी तरह रंग में रंगे युवाओं के चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे थे। मीना सीमला गांव में अनेकों युवा साथियों ने मीन भगवान मंदिर से रवाना होकर बुजुर्गों को रंग लगा कर आशीर्वाद लिया। युवा नेता दीपक सीमला ने बताया कि डीजे पर नाचते गाते सभी युवाओं ने धुलंडी का जमकर लुफ्त उठाया।

खबरें और भी हैं...