पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Holi Festival Celebrated With Pomp In Villages Too

गांवों में भी धूमधाम से मनाया होली पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांदीकुई| शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक - दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के पर्व की शुरुआत सोमवार से हुई। इस दौरान दिनभर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। शाम को होलिका दहन हुआ। शहर के बालाजी मंदिर चौक पर होली का दहन में बडी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इसी प्रकार दूसरे दिन मंगलवार को धुलंडी पर सुबह से ही शहर में लोगों ने होली खेलना शुरु कर दिया। दोपहर तक शहर में लोग एक - दूसरे के रंग गुलाल लगाते रहे। गली - मौहल्लों में युवा नाचते गाते नजर आए।

बसवा| कस्बे में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां धुलंडी के दिन लोगों ने होली खेलते हुए भजनों पर नृत्य किए। मंदिरों में फागोत्सव मनाया गया।

होली मिलन समारोह आयोजित

बांदीकुई |अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण तहसील बसवा का होली मिलन समारोह श्री विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बसवा तहसील अध्यक्ष राधामोहन जांगिड, मंत्री दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष भगवान सहाय गोलाडा ने विश्वकर्मा जयंती समारोह के आय - व्यय का विवरण पेश किया। साथ ही नव युवक कार्यकारिणी ने भी अपने आय - व्यय का ब्यौरा पेश किया।

फागोत्सव में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

बांदीकुई| श्री राधे कृष्ण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शहर के राधा बल्लभ मंदिर के बाहर पुरानी अनाज मंडी में होली के रंग सांवरे के संग फाग महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर होली की थीम पर बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। पांडाल को गुब्बारे व फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के स्थानीय कलाकार बॉबी जाखड़ ने गणेश वंदना के साथ की। पंडित श्री कृष्ण शास्त्री ने रंग बरसे लाल गुलाल, प्रेम सैनी ने फागण आयो रे सांवरिया, गायिका बुलबुल विजय ने नैना नीचा करले श्याम से, आंचल अरोडा ने खाटू वाले श्याम धनी मैनु चस्का एक तेरी यारी का, सुरेंद्र पटेल ने मोरी भीगी चुनरी सारी रंग डाल गयो गिरधारी, जयपुर से आए कलाकार अमित शर्मा ने तेरे कानों में अपने भजन छोड़कर जाऊगा। मंच का संचालन मंडल के विनोद पंडा ने किया।

बांदीकुई| बालाजी मंदिर चौक पर होलीका दहन के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।

बसवा| धुलंडी पर होली खेलते लोग।
खबरें और भी हैं...