- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News Holi Shopping Crowds In Markets Emphasis On Abir Gulal39s Purchase
होली की खरीदारी से बाजारों में भीड़, अबीर गुलाल की खरीद पर रहा जोर
उपखंड मुख्यालय पर होली के त्यौहार को लेकर खरीददारी का जोर बना हुआ है। इस अवसर पर जवाहरगंज सर्किल के पास बने अस्थाई बाजार में लोगों द्वारा ढूंढ के लिए फूल्या पतासा की खरीदारी उत्साह के साथ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दर्जनों की तादाद में लोगों ने फूल्या पतासा की दुकानें खोल कर अस्थाई बाजार में त्योहारी दुकानदारी का काम किया जा रहा है। इधर दूसरी तरफ रंगों के त्यौहार को खुशी के साथ मनाए जाने के लिए अबीर गुलाल की खरीदारी जोरों पर बनी हुई है हालांकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चीनी गुलाल व रंग की खरीददारी से लोगों ने दूरी बनाए रखी। पानी की बचत के लिए सूखी होली खेले जाने को लेकर लोगों द्वारा अखरोट से बने अबीर गुलाल की खरीद पर जोर नजर आया।
होली पर बाजारों में भीड़, ओवरलोड वाहन, नजर नहीं आए ट्रैफिककर्मी
दौसा| होली के मद्देनजर रविवार को बाजारों में जोरदार भीड़ रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजारों में दुकानें खुलीं। लोगों ने त्योहार की जमकर खरीदारी की। इसमें फुटपाथों पर फूल्या प भी खूब बिके। इसके अलावा रंग गुलाल, मिठाई व चावल-बूरा की बिक्री जोरदार हुई। त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ के कारण बसें, ट्रेनें व जीप-जुगाड़ आदि में ओवरलोड सवारियां भरकर चलीं। ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस व परिवहनकर्मी नजर नहीं आए।
लालसाेट| बाजार में अखराेठ की अबीर गुलाल की खरीद करते हुए लाेग।