पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News Holi Today Best Time For Holika Dahan From 628 Pm To 640 Pm

होली आज, शाम 6:28 से 6:40 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ समय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा| होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को भद्रा रहित समय में करना शास्त्रोक्त है। इस साल फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा प्रदोष व्यापिनी 9 मार्च की है। पं. कांता प्रसाद महेश्वरा ने बताया कि इस दिन भद्रा दोपहर 1:11 बजे तक है। पूर्णिमा को शाम का समय भद्रा से मुक्त होने से होलिका दहन गोधुली वेला में सूर्यास्त के बाद करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि रात 11:18 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के समय त्रिग्रही योग रहेगा। इसमें धनु राशि में मंगल, गुरु व केतु रहेंगे। ऐसे में शाम 6:28 से 6:40 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ समय रहेगा। 11 मार्च को भाई दूज पूजने का समय सुबह 6:44 से 9:41 बजे तक लाभ व अमृत एवं 11:09 से 12 बजे तक शुभ के चौघडि़ए में दोज पूजी जाएगी। 11 मार्च को हस्त नक्षत्र में विवाह का मुहूर्त भी रहेगा।

मीन मलमास 14 से, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

मीन मलमास 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान एक माह तक शादी विवाह व मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। पं. कांता प्रसाद महेश्वरा ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 11:54 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मीन मलमास प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को रात 9:23 बजे सूर्य के मेव राशि में प्रवेश करने पर मीन मलमास समाप्त होगा। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक शादी विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। इस बीच 2 अप्रैल को रामनवमी का स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त रहेगा।

आश्रम एक्सप्रेस में अवैध शराब पकड़ी

बांदीकुई| आरपीएफ ने आश्रम एक्सप्रेस के कोच एस 3 के शौचालय में 128 बोतल अवैध शराब पकड़ी है जिसे बांदीकुई जंक्शन पर ने जब्त कर लिया।
खबरें और भी हैं...