रोडवेज में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं की भीड़
दौसा| महिला दिवस पर रविवार को महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा की। मुफ्त में सफर के लिए बसों में महिलाओं की भीड़ रही। महवा मार्ग, लालसोट मार्ग, बांदीकुई मार्ग, गोला का बास आदि मार्गों पर रोडवेज बसों में महिलाओं की भीड़ रही। इससे अधिकांश बसें भरी हुई निकली। बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ रही।
होली पर लगाई 26 अतिरिक्त बसें : रोडवेज के दौसा आगार की ओर से होली पर अतिरिक्त बसें लगाई हैं। आगार के मुख्य प्रबंधक कैलाशचंद मीणा ने बताया कि जयपुर-महवा मार्ग पर 16, दौसा-लालसोट मार्ग पर 6 व दौसा-महवा मार्ग पर 4 अतिरिक्त बसें लगाई। इससे यात्रियों को
सुविधा मिली।