हुड़ला ने सीएम का जताया आभार
महवा/मंडावर| विधायक हुड़ला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जाने की घोषणा को लेकर उनका आभार जताया। जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा में महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड्स से बढ़ाकर 110 बेड्स अस्पताल घोषित करने सहित महवा से गढ़ी सवाईराम वाया मंडावर तक 35 करोड़ की लागत से सड़क बनाने व बेजुपाड़ा में मंडी यार्ड बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जाने की घोषणा करने पर विधायक हुड़ला व उनकी धर्मप|ि श्रीमति प्रेमप्रकाश हुड़ला ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर आभार जताया। इस दौरान विधायकने मुख्यमंत्री को महवा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे मेंअवगत भी करवाया।
मांगों के लिए आंदोलन करने का निर्णय
दाैसा| राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन (एटक) के बैनर तले जिले के बिजली कर्मचारियों की बैठक जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सांथा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सभी यूनियनों को एकजुट कर एकता मंच बनाकर बिजली कर्मचारियों की मांगों के लिए साझा संघर्ष किया जाए। बैठक में केशव व्यास ने कहा कि सभी कर्मचारी राजस्व वसूली का निर्धारित लक्ष्य पूरा करें।