पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Hull Truck Overturned After Tire Burst On Bypass

बाइपास पर टायर फटने से मुर्गों से भरा ट्रक पलटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाइवे 21 पर जयपुर रोड बाइपास तिराहे के समीप बुधवार सुबह टायर फटने से मुर्गों से भरा ट्रक पलट गया। इससे दर्जनों मुर्गों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक झांसी से मुर्गे भरकर जयपुर जा रहा था। बाइपास पर ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालाकि दुर्घटना में चालक व खलासी के चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक पलटने से उसमें से दर्जनों मुर्गाें की मौत हो गई। पता चलने पर लोग एकत्रित हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची तथा क्रेन से ट्रक को सीधा कराकर सड़क से हटवाया। ट्रक चालक व खलासी मुर्गों को दूसरे वाहन में भरकर ले गए।

खबरें और भी हैं...