- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News Illegal Cultivation Of Cannabis In Kuntalwas Police Confiscated 909 Plants
कुंतलवास में भांग की अवैध खेती, पुलिस ने 909 पौधे जब्त किए
उपखंड के राहुवास तहसील के कुंतलवास गांव में अवैध रूप से भांग की खेती किए जाने व तस्करी के मामले को लेकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से 909 भांग के पौधे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों से भांग के अवैध खेती किए जाने के मामले को लेकर सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर डीएसटी टीम द्वारा गोपनीय तरीके से सूचनाओं का सत्यापन किया गया तथा मामले पर निगरानी रखते हुए गुरुवार को पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ पचवारा थाना अंतर्गत कुंतलवास गांव पहुंचकर विभिन्न खेतों में घूमकर सूचना की तस्दीक की।
इस दरम्यान एक खेत में गेहूं उगे थे उसके बीच में डोले पर एक लाइन में भांग के पौधे उगे थे। जिस पर मौजूद व्यक्ति को बुलाकर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम श्री राम मीणा बताया तथा अवैध पौधों के बारे में जानकारी की गई तो बताया कि उक्त पौधे भांग के हैं और गेहूं की खेती के साथ-साथ बड़ा मुनाफा कमाने के लिए खेती करना बताया गया। जिस पर उक्त पौधों की जांच की गई सूंघ कर देखा तथा चेक किया तो पौधे भांग के होना पाया गया। श्रीराम मीणा से अनुज्ञापत्र व लाइसेंस के बारे में जानकारी ली गई तो उसने किसी तरह के अनुज्ञा पत्र नहीं होने की बारे में बताया। मौके पर रामगढ़ पचवारा पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ भांग के पौधे जो हरे थे उनको जब्त करने की कार्रवाई की। तथा श्रीराम मीणा को अवैध रूप से भांग की खेती करने के मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया।
लालसोट| कुंतलवास में खेत में भांग के पौधे जब्त करती पुलिस।