पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Industry Minister Visits Villages Affected By Hailstorm Farmers Confident Of Getting Compensation

उद्योग मंत्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का किया दौरा, किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालसोट| उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने हेमल्यावाला, कूपाकावास, स्वरूपपुरा, चांदावास आदि गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ितों से रूबरू होकर उन्हें मुआवजा दिलाने के भरोसा दिया। हेमल्यावाला के पूर्व सरपंच मोहरपाल मीणा ने कहा कि ओलावृष्टि में किसानों की फसलें चौपट हो गई। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने उद्योग मंत्री से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। फसल नुकसान का जायजा रिपोर्ट लेकर सरकार हर संभव मदद देने की कार्रवाई करेगी।

गिरिराज धरण मंदिर में निशुल्क काढ़ा वितरण आज

दौसा| गिरिराज धरण सेवा संस्थान ट्रस्ट के सौजन्य से प्रत्येक पूर्णिमा के दिन मौसमी बीमारियों से रोकथाम के लिए निशुल्क दव पिलाई जाएगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने बताया कि 9 मार्च को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर में वैद्य गणपतलाल शर्मा द्वारा स्वाइन फ्लू,कोरोना वायरस, जुकाम, खांसी, बुखार के रोगियों को काढ़ा पिलाया जाएगा।

श्री गिरधारी मंदिर भजन संध्या आज

लालसोट | उपखंड मुख्यालय पर श्री गिरधारी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 9 मार्च को गिरधारी जी महाराज के मंदिर पर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9 बजे ठाकुर जी का अभिषेक होगा तथा रात 8 बजे भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...