- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News Information About Cleanliness From House To House
घर-घर जाकर दी स्वच्छता की जानकारी
सिकराय| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिला कार्मिकों ने घर-घर जाकर कुपोषण मुक्त रहने के लिए स्वच्छता की जानकारी दी। विभाग के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को घर व आस-पास गंदगी नहीं फैलाने एवं खाना खाते समय बच्चों के साबुन से हाथ धुलाने के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया
सैंथल| कस्बे की आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पर विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद अनिल शर्मा ने स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक कंपाउंडर ओम प्रकाश शर्मा, संस्थापक कमलेश शर्मा, प्रधानाचार्य रामकरण प्रजापत, महेश शर्मा, नरेंद्र साहू, मनकेश सैन, मुकेश शर्मा, रिंकू गुर्जर, दीपिका आदि मौजूद थे।
अब मास्क लगाकर आ रहे जंक्शन पर यात्री
बांदीकुई | कोरोना का खौफ अब लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। इससे बचने के लिए अब लोग सावधानी बरतने लग गए है। कोरोना से बचने के लिए इन दिनों बांदीकुई जंक्शन पर आने वाले यात्री मास्क लगाकर आ रहे है। इसके अलावा शहर में भी लोग मास्क लगाकर घूम रहे है।
800 लोगों को पिलाया काढ़ा
दौसा ग्रामीण | शनिवार को ब्राहामण समाज व खण्डेलवाल समाज की और से आयुर्वेद विभाग के सयुंक्त तत्ववाधान में मुख्य बाजार भांडारेज में करीब 800 लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन का बचाव है। वैद्य गणपत नारायण शर्मा ने कहा कि कोराना वायरस की रोकथाम के लिए आयुर्वेद से बनाया रसायन रामबाण औषधी का काम करते है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ठण्डे पेय पदार्थों से परहेज रखें। साथ ही साफ सफाई का पूरा पूरा ध्यान रखें। इस दौरान वैद्य हरीश शर्मा,वैद्य श्यामसुन्दर शर्मा, गोपाललाल तामडायत, महेश तिवाडी, कृष्ण अवतार सांकूनियां, कैलाश पटवारी, मुकेश भुडवारीया, कमलेश महरवाल, गिरीश मुदगल, आदित्य भुडवारीया थे। इसी प्रकार कोराना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए सघन सम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को राजकीय सीनीयर माध्यमिक विधालय नांगलराजावतान के छात्र छात्राओ द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने हाथो में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर नारे लगाते हुए कोरोना के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य गोपाललाल मीणा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति आमजन को जागरूक करने व बचाव के लिए पम्पलेट वितरण किऐ गऐ। इस दौरान बालक बालिकाओ ने हाथो में नारे लिखी तख्तिंया व बैनर लेकर नारे लगाकर बचाव के तरीको की जानकारी दी गई।